पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारी (Housekeeping Staff) – डेंटल क्लिनिक
स्थान: एम.पी. नगर, भोपाल समय: प्रतिदिन 2-3 घंटे (समय चर्चा अनुसार) वेतन: अनुभव एवं कार्य के अनुसार
कार्य की जिम्मेदारियाँ:
- क्लिनिक की झाड़ू एवं पोछा करना
- फर्नीचर, टेबल, कुर्सियों एवं अन्य सतहों की सफाई एवं डस्टिंग
- वॉशरूम की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना
- कचरा एकत्रित कर उचित स्थान पर डालना
- क्लिनिक परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखना
- स्वच्छता एवं हाइजीन के निर्देशों का पालन करना
योग्यता:
- सफाई कार्य का अनुभव हो तो प्राथमिकता दी जाएगी
- ईमानदार, जिम्मेदार एवं समय के पाबंद हों
- स्वच्छता एवं साफ-सफाई का ध्यान रखने वाले हों
सुविधाएँ:
- सम्मानजनक एवं सुरक्षित कार्य वातावरण
- समय पर वेतन भुगतान
- लंबे समय तक कार्य करने वालों को प्राथमिकता
इच्छुक उम्मीदवार अपना नाम, आयु, निवास क्षेत्र एवं कार्य अनुभव WhatsApp पर भेजें।
Pay: ₹3,000.00 - ₹5,000.00 per month
Benefits:
Work Location: In person